Uncategorized

सूरत टेक्सटाइल मार्केट की नई कमेटी ने संभाला कार्यभार

प्रगति पैनल के ऐतिहासिक विजय के बाद सत्ता परिवर्तन

,सूरत। सूरत टेक्सटाइल मार्केट को-ऑपरेटिव शॉप्स एंड वेयरहाउसेस सोसायटी लिमिटेड में ऐतिहासिक चुनावी जीत के बाद सत्ता परिवर्तन की प्रक्रिया पूरी हो गई। शनिवार को निवृत्तमान प्रबंध समिति ने चुनाव अधिकारियों की मौजूदगी में नवनिर्वाचित समिति को विधिवत कार्यभार सौंप दिया। इसके साथ ही मार्केट के प्रशासन की जिम्मेदारी अब नई टीम ने संभाल ली है।

कार्यभार ग्रहण करने के बाद नई समिति ने व्यापारियों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का भरोसा दिलाया। नई टीम का कहना है कि मार्केट में साफ-सफाई, सुरक्षा, पार्किंग, रखरखाव, डिजिटल प्रबंधन और प्रशासनिक पारदर्शिता को मजबूत करने के साथ व्यापारियों की लंबित समस्याओं के समाधान पर विशेष ध्यान दिया जाएगा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button