अग्रवाल समाज ट्रस्ट, सूरत की 46वीं वार्षिक साधारण सभा संपन्न
अग्रवाल समाज ट्रस्ट की 46वीं वार्षिक साधारण सभा बालकिशन टोरमल हॉल में सौहार्दपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई।

सूरत।सभा का शुभारंभ ट्रस्ट के अध्यक्ष रामप्रसाद अग्रवाल तात्कालिक अध्यक्ष सुशील बजाजj, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुनील गोयल, सचिव राज कुमार जय बाबा, कोषाध्यक्ष गोवर्धन मोदी, अग्रवाल विद्या विहार स्कूल के अध्यक्ष संजय सरावगी, अग्रवाल हेल्थ चेयरमैन श्रवण अग्रवाल तथा नव-निर्वाचित अध्यक्ष प्रकाश तोदी द्वारा महाराजा अग्रसेन जी के चित्र पर दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण के साथ किया गया।
वार्षिक सभा में ट्रस्ट की आगामी योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। विशेष रूप से अल्थान विस्तार क्षेत्र में सेवा प्रकल्प कंचन काया हॉस्पिटल के कार्य को शीघ्र प्रारंभ करने पर सर्वसम्मति बनी। साथ ही आगामी नवंबर 2027 में धर्मयात्रा-3 का आयोजन जगन्नाथ पुरी धाम में करने की घोषणा की गई, जिसका उपस्थित सदस्यों ने करतल ध्वनि से स्वागत किया।
वार्षिक साधारण सभा के पश्चात नई कार्यकारिणी की बैठक भी आयोजित की गई, जिसमें आवश्यक पदाधिकारियों को उनके पदभार एवं जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं।
सभा का समापन समाज हित एवं सेवा कार्यों को और अधिक गति देने के संकल्प के साथ हुआ।



