सामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी

गुजरात प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन सूरत द्वारा ज्ञान ज्योति सम्मान समारोह का भव्य आयोजन

नागालैंड के राज्यपाल रहे उपस्थित

सूरत।गुजरात प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन सूरत द्वारा ज्ञान ज्योति सम्मान समारोह का भव्य आयोजन रविवार को सिटी लाइट स्थित महाराजा अग्रसेन पैलेस के श्याम कुंज हॉल में किया गया। दोपहर तीन बजे से आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में नागालैंड के राज्यपाल महामहिम श्री नंदकिशोर यादव एवं विशिष्ठ अतिथि के रूप में अखिल भारतवर्षीय मारवाड़ी सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन कुमार गोयनका उपस्थित रहें।
आयोजन की शुरुआत राष्ट्रीय गीत एवं राष्ट्रीय गान से हुई। इसके पश्चात राज्यपाल महामहिम श्री नंदकिशोर यादव ने उद्घाटन करते हुए कहा की भारत के विकास में मारवाड़ी समाज का बहुत योगदान है। मेरी ख़ुद की शिक्षा मारवाड़ी स्कूल में हुई है।
समारोह में सम्मेलन द्वारा गुजरात में मारवाड़ी समाज के बच्चों जिन्होंने उच्च डिग्री जैसे; सी.ए., सी.एम.ए., एल.एल.बी., एम.बी.ए., डॉक्टर आदि की डिग्री पिछले दो वर्षो में प्राप्त की है उनका सम्मान किया गया। इसके अलावा अनेकों क्षेत्रों में विशेष उपलब्धि के लिए भी पुरस्कार प्रदान किए गए। महामहिम राज्यपाल के हाथों सम्मान पाकर सभागार में उपस्थित बच्चों के चेहरे खिल उठे। संस्था के पदाधिकारियों द्वारा महामहिम राज्यपाल महोदय का शॉल एवं मोमेंटो देकर सम्मान किया गया। साथ ही महामहिम को राजस्थानी संस्कृति की पहचान पगड़ी पहनाकर उन्हें गौरव प्रदान किया गया।


मंच पर बोलते हुए मारवाड़ी सम्मेलन गुजरात के प्रदेश अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने उपस्थित महानुभावों को महामहिम का परिचय कराया तथा अपने संदेश में कहा कि बच्चों आप जिस पथ पर चले हो उसपर आपकी और राष्ट्र की प्रगति संभव है लेकिन अपने सामाजिक मूल्यों और कर्तव्यों को कभी मत भूलना। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गोकुल चंद बजाज ने अपने सम्बोधन में गुजरात में सम्मेलन की प्रगति पर प्रकाश डाला। दिल्ली से पधारे अखिल भारतवर्षीय मारवाड़ी सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन कुमार गोयनका ने सम्मेलन की प्रगति यात्रा पर विस्तार से चर्चा की।
इस अवसर पर सम्मेलन के संस्थापक अध्यक्ष जयप्रकाश अग्रवाल, संरक्षक बिनोद अग्रवाल, निरंजन अग्रवाल, गणपत भंसाली, बिनोद चिड़ावावाला, विमल जैन, रमेश मोदी, सुनील बेरलिया, विकास अग्रवाल, राजेन्द्र अग्रवाल, आलोक अग्रवाल, सूरत शाखा अध्यक्ष सुशील अग्रवाल, तापी उड़ान शाखा अध्यक्षा मनीषा कजारिया के अलावा संयोजक मंडल अभिषेक चौधरी, विजय मित्तल, मिहिर अग्रवाल, धूर्व जैन, संजय मंगल सहित अनेकों सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button