सामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी

प्रमोद कंसल अध्यक्ष, मनोज डोहकावाला सचिव बने

अग्रवाल विकास ट्रस्ट की साधारण सभा

सूरत।अग्रवाल विकास ट्रस्ट की 36वीं वार्षिक साधारण सभा का आयोजन रविवार को सुबह ग्यारह बजे से सिटी लाइट स्थित महाराजा अग्रसेन पैलेस के पंचवटी हॉल में किया गया। सभा में अध्यक्ष प्रमोद पोद्दार द्वारा स्वागत भाषण दिया गया एवं सचिव अनिल शोरेवाला द्वारा वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। इसके पश्चात कोषाध्यक्ष शशिभूषण जैन द्वारा आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया। सभा में सेवानिवृत्त सदस्यों का सम्मान किया गया एवं नवनिर्वाचित सदस्यों का स्वागत किया गया।


इसके पश्चात ट्रस्ट की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से प्रमोद कंसल को अध्यक्ष, अमित सतनालीवाला को उपाध्यक्ष, मनोज डोहकावाला को सचिव, राहुल अग्रवाल को सहसचिव, रमेश अग्रवाल (विनायक) को कोषाध्यक्ष, मधुरकृष्ण झुनझुनवाला को सहकोषाध्यक्ष बनाया गया। अंत में सभी में एक दूसरे को बधाई दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button