आईसीएआई सूरत ब्रांच की ओर से सीए स्टूडेंट्स नेशनल कॉन्फ्रेंस “अध्याय-2026” का आयोजन
केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल मुख्य अतिथि रहे, देशभर के 1500 से अधिक सीए छात्रों ने लिया हिस्सा

सूरत। इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकॉउंटेंट्स ऑफ इंडिया की सूरत ब्रांच और WICASA सूरत की ओर से 27 जून को सीए स्टूडेंट्स नेशनल कॉन्फ्रेंस 2026 “अध्याय” का भव्य आयोजन किया गया। इस कॉन्फ्रेंस का उद्देश्य देशभर के सैकड़ों सीए विद्यार्थियों को एक मंच पर लाकर ज्ञान, प्रेरणा और व्यावसायिक उत्कृष्टता का अनुभव कराना रहा। यह जानकारी आईसीएआई सूरत ब्रांच (WIRC) के चेयरमैन सीए राहुल अग्रवाल ने दी।
कॉन्फ्रेंस के उद्घाटन सत्र में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अपने संबोधन में उन्होंने राष्ट्र निर्माण, नेतृत्व, सुशासन और युवा सशक्तिकरण पर विचार रखे, जो भावी चार्टर्ड अकाउंटेंट्स के लिए मार्गदर्शक साबित हुए।

इस कॉन्फ्रेंस का मार्गदर्शन सीए जय छैरा, सेंट्रल काउंसिल मेंबर, आईसीएआई तथा कॉन्फ्रेंस डायरेक्टर द्वारा किया गया। वहीं सीए अर्पित काबरा, सेंट्रल काउंसिल मेंबर, आईसीएआई की भी विशेष उपस्थिति रही।
आईसीएआई सूरत ब्रांच (WIRC) के चेयरमैन सीए राहुल अग्रवाल ने कहा कि यह कॉन्फ्रेंस सीए छात्रों को शैक्षणिक पाठ्यक्रम से आगे बढ़कर प्रतिष्ठित व्यक्तियों से संवाद स्थापित करने और जीवन व व्यवसाय से जुड़ी मूल्यवान समझ प्राप्त करने का अवसर देती है, जिससे वे सक्षम प्रोफेशनल और जिम्मेदार नागरिक बन सकेंगे।
WICASA सूरत के चेयरमैन सीए प्रितेश शाह ने कहा कि केंद्रीय मंत्री सी.आर. पाटिल की उपस्थिति विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का बड़ा स्रोत रही और उनके आगमन से कॉन्फ्रेंस का शैक्षणिक व प्रेरणात्मक स्तर और अधिक समृद्ध हुआ। कार्यक्रम में परेश पटेल की भी विशेष उपस्थिति रही।
आईसीएआई सूरत ब्रांच और WICASA सूरत द्वारा आयोजित इस राष्ट्रीय सम्मेलन में देश के विभिन्न हिस्सों से 1500 से अधिक सीए विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। “अध्याय-2026” राष्ट्रीय स्तर की एक यादगार और प्रभावशाली शैक्षणिक परिषद के रूप में सफलतापूर्वक संपन्न हुई।




