राजस्थानसामाजिक/ धार्मिक

जैन को समाज सेवा में डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया गया

भादरेश के कैलाशचंद जैन का सम्मान, समाज सेवा में मिला डॉक्टरेट अवार्ड

भादरेश 16 जून। बाड़मेर से 25 किलोमीटर दूर राजवेस्ट के नाम से प्रसिद्ध भादरेश निवासी एवं समाजसेवी कैलाशचंद जैन को समाज सेवा, पक्षी संरक्षण, पर्यावरण संवर्धन तथा विशेष पक्षियों की सेवा सहित विभिन्न सामाजिक सरोकारों में उल्लेखनीय योगदान के लिए वर्ल्ड कल्चर एंड एजुकेशन ऑर्गेनाइजेशन द्वारा डॉक्टरेट की मानद उपाधि प्रदान कर सम्मानित किया गया। जोधपुर के निजी होटल में आयोजित सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर नरपतसिंह राजपुरोहित तथा लोकप्रिय राजस्थानी अभिनेत्री एवं धारावाहिक “बाई चली सासरिये री” की मुख्य किरदार उपासना सिंह (लक्ष्मी) के करकमलों से कैलाशचंद किशनलाल जैन भादरेश को शॉल ओढ़ाकर, स्मृति चिन्ह एवं डॉक्टरेट की डिग्री प्रदान की गई। श्री जैन लंबे समय से पक्षियों की सेवा, पर्यावरण संरक्षण तथा विभिन्न सामाजिक एवं मानवीय कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उनके द्वारा किए जा रहे जनहितकारी कार्यों को देखते हुए यह सम्मान प्रदान किया गया। इस उपलब्धि पर क्षेत्रवासियों, समाजबंधुओं एवं शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button