businessTextileदिल्ली NCRसूरत सिटी

नई दिल्ली में लॉन्च हुई भारतीय व्यापार महोत्सव 2026 की आधिकारिक वेबसाइट

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने किया शुभारंभ, देशभर के उद्योग जगत में उत्साह

नई दिल्ली :: देश की राजधानी नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में भारत के सबसे बड़े व्यापारिक आयोजन “भारतीय व्यापार महोत्सव 2026” की आधिकारिक वेबसाइट का भव्य शुभारंभ माननीय केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल के कर-कमलों द्वारा किया गया। इस अवसर पर देशभर के व्यापार, उद्योग एवं टेक्सटाइल क्षेत्र से जुड़े अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
आईटीपीओ एवं कैट द्वारा आयोजित “भारतीय व्यापार महोत्सव 2026” आगामी 12, 13, 14 एवं 15 अगस्त 2026 को नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा। आयोजन को भारत के माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आशीर्वाद तथा सांसद प्रवीण खंडेलवाल के नेतृत्व में विकसित भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।


आयोजकों के अनुसार “भारतीय व्यापार महोत्सव 2026” देश का सबसे बड़ा बिजनेस, ट्रेड एवं एक्सपोर्ट महाकुंभ बनने जा रहा है। इस महोत्सव में देश-विदेश से 12 लाख से अधिक बिजनेसमैन, इंडस्ट्रियलिस्ट, ट्रेडर्स, ब्रोकर्स, स्टार्टअप्स तथा विभिन्न संस्थानों के प्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना है। आयोजन का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए जाने की जानकारी दी गई है।
महोत्सव में टेक्सटाइल इंडस्ट्री की भागीदारी विशेष रूप से महत्वपूर्ण रहने वाली है। खासकर सूरत एवं गुजरात का प्रतिनिधित्व राष्ट्रीय स्तर पर प्रमुख भूमिका निभाएगा। वेबसाइट लॉन्च कार्यक्रम में श्री अजय अजमेरा, संस्थापक एवं सीईओ, अजमेरा फैशन, सूरत तथा संपूर्ण टेक्सटाइल उद्योग के प्रतिनिधि के रूप में उपस्थित रहे।
इस अवसर पर बुनारो वस्त्र उत्सव के फाउंडर श्री भरत हरियाणी, श्री चम्पालाल बोथरा, श्री राजेश बंसल, स्वास्तिक ट्रेडिंग कंपनी सहित अनेक गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।
कार्यक्रम के दौरान अजय अजमेरा ने कहा —
“भारतीय व्यापार महोत्सव 2026 देश के व्यापारिक इतिहास का सबसे बड़ा बिजनेस और ट्रेड महाकुंभ बनने जा रहा है। 12 से 15 अगस्त तक दिल्ली में आयोजित होने वाले इस आयोजन में सूरत एवं संपूर्ण टेक्सटाइल इंडस्ट्री बढ़-चढ़कर हिस्सा लेगी और आयोजन को नई भव्यता प्रदान करेगी।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button