सामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी

देवसर माता मंदिर परिसर में सवा लाख हनुमान चालीसा पाठ कार्यक्रम को लेकर बैठक आयोजित

सूरत। आगामी 17 मई से 31 मई 2026 तक आयोजित होने वाले सवा लाख हनुमान चालीसा पाठ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर बुधवार को देवसर माता मंदिर परिसर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा सभी सदस्यों के समक्ष प्रस्तुत की गई तथा शोभायात्रा एवं आयोजन की व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा हुई।

बर्नपुर-आसनसोल से पधारे श्री गुड्डू जी ने कार्यक्रम की संपूर्ण रूपरेखा विस्तारपूर्वक समझाई। उन्होंने बताया कि आयोजन से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण व्यवस्थाएं गुरुजी के पधारने के बाद 16 मई को होने वाली बैठक में अंतिम रूप से तय की जाएंगी।

बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लेने की सहमति व्यक्त करते हुए आयोजन को भव्य एवं सफल बनाने का संकल्प लिया। शोभायात्रा एवं अन्य व्यवस्थाओं को लेकर कई सदस्यों ने अपने सुझाव एवं विचार भी रखे, जिनके कार्यान्वयन पर गंभीरता से विचार किया गया।

बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गोकुलचंद बजाज, प्रदेश अध्यक्ष संजय अग्रवाल, सूरत शाखा अध्यक्ष सुशील अग्रवाल, तापी उड़ान शाखा अध्यक्षा मनीषा कजारिया सहित सुनील बेरलिया, सुनीता बेरलिया, शिव कुमार अग्रवाल, दिशा लोहिया, राजेंद्र अग्रवाल, विकास अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, राजेश केडिया, संजय डालमिया, सतीश गुप्ता, शिव हरी जगमनिया, गुड्डू जगवानिया और कमल कुमार सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

इसके अलावा कार्यक्रम में सहयोग को लेकर सखी मंडल अध्यक्ष एवं सभी महिला सदस्यों ने भी उत्साहपूर्वक अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और आयोजन को सफल बनाने में पूर्ण सहयोग देने का भरोसा जताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button