लोकल न्यूज़सामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी

अग्रवाल विद्या विहार ने फिर से रचा इतिहास

सीबीएसई कक्षा बारहवीं का परिणाम 100%

सूरत,शिक्षा के क्षेत्र में अपनी उत्कृष्ठा के लिए विख्यात वेसु स्थित अग्रवाल विद्या विहार स्कूल ने एक बार फिर सफलता का परचम लहराया है। अग्रवाल समाज विद्या विहार ट्रस्ट के अध्यक्ष संजय सरावगी ने बताया कि स्कूल ने इस वर्ष भी सीबीएसई कक्षा बहरावीं की परीक्षा में विज्ञान, वाणिज्य,मानविकी तीनों विषयों में 100% परिणाम हासिल किया है। बारहवीं कक्षा में 90 छात्रों ने 90% से ऊपर अंक प्राप्त किए है। 32 विद्यार्थिंयों ने विभिन्न विषयों में 100 में से 100 अंक प्राप्त किए है। इस उपलब्धि पर ट्रस्ट ने सभी छात्रों, अभिभावकों एवं शिक्षकों को बधाई दी। यह सफलता शिक्षकों के कठिन परिश्रम एवं छात्रों के अनुशासन का परिणाम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button