businessTextileक्राइमसूरत सिटी

सगरामपुरा के टीकी-मोती व्यापारी से 21 लाख की ठगी

समझौते के 11 लाख में से भी 9.20 लाख हड़पे, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

सूरत:शहर में व्यापारियों के साथ ठगी के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। ऐसा ही एक मामला सगरामपुरा क्षेत्र से सामने आया है, जहां एक टीकी-मोती व्यापारी के साथ 21 लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई। आरोपी ने पहले समय पर भुगतान कर व्यापारी का विश्वास जीता और बाद में लाखों रुपये का माल लेकर फरार हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, अडाजन पाटिया स्थित अलनूर रेसिडेंसी में रहने वाले वसीम इस्माइल भोरनिया सगरामपुरा में मोती और स्टोन का कारोबार करते हैं। वर्ष 2018 में उनके कारीगर सोहेल शेख के माध्यम से उनकी पहचान उधना निवासी अशरफ इस्माइल से हुई थी।
शुरुआत में अशरफ ने समय पर नकद भुगतान कर व्यापारी का भरोसा जीत लिया। इसके बाद वर्ष 2019 में उसने अलग-अलग ऑर्डर देकर कुल 21 लाख रुपये का माल खरीद लिया।
कोरोना महामारी के दौरान आरोपी ने भुगतान में टालमटोल शुरू कर दी। कई बार उधारी मांगने के बावजूद पैसे नहीं मिलने पर व्यापारी ने पुलिस में आवेदन दिया।
पुलिस में शिकायत के बाद आरोपी ने समझौते की बात स्वीकार की। 13 अप्रैल 2022 को नोटरी के समक्ष हुए लिखित समझौते में 21 लाख के बदले 11 लाख रुपये 18 महीनों में चुकाने की बात तय हुई।
हालांकि, समझौते के बाद भी आरोपी ने केवल 1.80 लाख रुपये ही किस्तों में चुकाए और बाकी 9.20 लाख रुपये के लिए लगातार झूठे वादे करता रहा।
आखिरकार व्यापारी ने तंग आकर आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button