सूरत: सिक्योर एम्ब्रो थ्रेड एंड जरी एसोसिएशन (SETJA) द्वारा 19 अप्रैल 2026 को सूरत के रामायण फार्म में छठा वार्षिक महासम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में पूरे गुजरात से हजारों एम्ब्रो और जरी व्यापारी एक ही मंच पर एकत्रित होंगे। कार्यक्रम दोपहर 3:00 बजे से शुरू होगा।
SETJA सूरत के एम्ब्रो थ्रेड और जरी उद्योग का एक अग्रणी संगठन है। इस एसोसिएशन में थ्रेड और जरी उद्योग से जुड़े सभी प्रकार के रॉ मटेरियल से संबंधित व्यापारी और सदस्य शामिल हैं, जो उद्योग के सर्वांगीण विकास के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं।
महासम्मेलन के दौरान विशेष बिजनेस गेट-टुगेदर का आयोजन भी किया गया है, जिसमें 35 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियां अपने उत्पादों का प्रदर्शन करेंगी। इससे व्यापारियों को नए उत्पादों, नई तकनीकों और बाजार के बदलते रुझानों की जानकारी प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।
कार्यक्रम को और अधिक आकर्षक बनाने के लिए म्यूजिकल नाइट का भी आयोजन किया गया है। यह महासम्मेलन उद्योग में एकता, विकास और सफलता का प्रतीक बनने जा रहा है।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मिटवा जरी एंड कॉर्डिंग डोरी (टाइटल स्पॉन्सर), AIM फिलामेंट्स और श्रद्धा थ्रेड (पावर्ड बाय) तथा चामुंडा इंजीनियरिंग और ड्रॉपिट (को-पावर्ड बाय) का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ है।
SETJA ने पूरे गुजरात के एम्ब्रो और जरी उद्योग से जुड़े सभी व्यापारियों को इस भव्य महासम्मेलन में उपस्थित रहने के लिए हार्दिक आमंत्रण दिया है।


