लोकल न्यूज़सामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी

रिश्तों में हो माधुर्य कार्यशाला का आयोजन, स्वस्थ महिला ही रिश्तों में ला सकती है मिठास

सूरत, 8 अप्रैल 2026। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल द्वारा संचालित स्वस्थ परिवार-स्वस्थ समाज योजना के अंतर्गत तेरापंथ महिला मंडल पर्वत पाटिया द्वारा “रिश्तों में हो माधुर्य” विषय पर कार्यशाला का आयोजन आचार्य श्री महाश्रमण जी की विदुषी शिष्या साध्वी डॉ. परमयशा जी (ठाणा-4) के सानिध्य में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नमस्कार महामंत्र से हुआ, जिसके बाद मंडल की बहनों द्वारा प्रेरणा गीत प्रस्तुत कर मंगलाचरण किया गया। सुमित्रा श्यामसुखा और रेखा चौधरी द्वारा नौ मंगल भावना करवाई गई।
मंडल अध्यक्ष सुमन बैद ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि रिश्तों में प्रेम, विश्वास और सहयोग की भावना हो तो हर रिश्ता मधुर बन जाता है। साध्वी विनम्र यशा जी ने कहा कि वर्तमान समय में रिश्तों को समझने और निभाने के लिए विनम्रता का गुण अत्यंत आवश्यक है। साध्वी डॉ. परमयशा जी ने अपने उद्बोधन में महिलाओं के स्वस्थ रहने के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि स्वस्थ महिला ही परिवार और रिश्तों को बेहतर ढंग से संभाल सकती है तथा उनमें मिठास बनाए रख सकती है।
प्रेक्षा प्रशिक्षक मनोज सुराणा ने छोटे-छोटे योग आसनों का अभ्यास करवाते हुए स्वस्थ, शांत और सुखमय जीवन का संदेश दिया। अंत में मंगल पाठ के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यशाला में बहनों एवं भाइयों की अच्छी उपस्थिति रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button