गुजरातसामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी

गुजरात प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की “तापी उड़ान शाखा” सूरत का गठन

मनीषा कजारिया अध्यक्ष, दिशा लोहिया सचिव व रश्मि लाठ कोषाध्यक्ष बनीं

सूरत। गुजरात प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन के अंतर्गत “तापी उड़ान शाखा” सूरत का गठन एवं शपथ ग्रहण समारोह शांतम हॉल में भव्य रूप से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समाज के गणमान्य नागरिकों, माताओं-बहनों एवं युवाओं की उत्साहपूर्ण उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गोकुलचंद बजाज, प्रांतीय अध्यक्ष संजय अग्रवाल,संरक्षक विनोद अग्रवाल (शांतम) तथा निरंजन अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रांतीय अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने की।
इस अवसर पर नवगठित कार्यकारिणी समिति ने समाज सेवा, महिला सशक्तिकरण एवं संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लेते हुए शपथ ग्रहण किया। शपथ ग्रहण प्रांतीय अध्यक्ष संजय अग्रवाल द्वारा करवाया गया।
नवनियुक्त पदाधिकारी में मनीषा कजारिया को अध्यक्ष, दिशा लोहिया को सचिव, रश्मि लाठ को कोषाध्यक्ष, नीता भट्टेर एवं अनीता भालोटिया को उपाध्यक्ष, प्रिया डागा एवं हेमा दांधनिया को संयुक्त सचिव, वंदना जैन एवं अलका गुप्ता को संयुक्त कोषाध्यक्ष तथा रश्मि खंडेलवाल को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया।
कार्यकारिणी सदस्यों में सुमित्रा डालमिया, प्रियंका मस्कारा, श्वेता केजरीवाल, नीता बोथरा, ज्योति अग्रवाल, रमा डोलिया, चांदनी अग्रवाल, अभिलाषा अग्रवाल, पूजा अग्रवाल तथा रुचि अग्रवाल को शामिल किया गया।
संरक्षक मंडल में शंकरलाल गोयल, विनोद चिडावावाला,अशोक मोर एवं सुनील बरेलिया को जिम्मेदारी सौंपी गई।
अपने अध्यक्षीय संबोधन में अध्यक्षा श्रीमती मनीषा कजारिया ने “तापी उड़ान” को समाज की प्रगति, एकता एवं महिला सशक्तिकरण का सशक्त मंच बताते हुए सभी को मिलकर कार्य करने का आह्वान किया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गोकुलचंद बजाज ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button