HEALTHलोकल न्यूज़सूरत सिटी

इंद्र धनुष सेंटर वेसु में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का सफल आयोजन

सूरत। जैन युवा परिषद सूरत संचालित इंद्र धनुष सेंटर, वेसु में आज शैल्बी हॉस्पिटल, सूरत के सौजन्य से निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर में प्रसिद्ध ऑर्थोपेडिक विशेषज्ञ डॉ. कौशिक पटेल एवं उनकी टीम द्वारा घुटने और हिप से संबंधित समस्याओं की जांच की गई, वहीं इंद्र धनुष सेंटर की डॉक्टर टीम द्वारा डेंटल और फिजियोथेरेपी की संपूर्ण जांच की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई।
शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। करीब 80 लोगों ने घुटने एवं हिप की जांच करवाई और आवश्यक मार्गदर्शन प्राप्त किया। डेंटल जांच का लाभ लगभग 50 लोगों ने लिया, जबकि फिजियोथेरेपी जांच में 45 लोगों ने भाग लेकर विशेषज्ञों से परामर्श प्राप्त किया।
इस सेवा शिविर को श्री पवन जी, श्री अनिल जी, श्री विनीत जी, श्री अर्पण जी बड़जात्या परिवार द्वारा प्रायोजित किया गया, जिनके सहयोग से यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
शिविर के दौरान डॉ. कौशिक पटेल ने इंद्र धनुष हॉल में स्लाइड प्रेजेंटेशन के माध्यम से घुटनों से संबंधित समस्याओं, उनके उपचार और ऑपरेशन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां उपस्थित लोगों को दीं। इस जानकारी से लोगों को घुटनों की देखभाल एवं समय पर उपचार के प्रति जागरूकता मिली।
जैन युवा परिषद सूरत के 135 सदस्यों द्वारा समाज सेवा की भावना के साथ इंद्र धनुष सेंटर, वेसु में प्रतिदिन नाम मात्र के शुल्क पर विभिन्न मेडिकल सेवाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं, जिससे समाज के सभी वर्गों को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button