businessTextileसूरत सिटी

उद्योगों को गैस सप्लाई सुनिश्चित करने हेतु महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

चेंबर ऑफ कॉमर्स की मांग — औद्योगिक क्षेत्रों में गैस लाइन और मीटर सुविधा जल्द उपलब्ध कराई जाए

सूरत। उद्योगों को गैस सप्लाई सुनिश्चित करने तथा कारीगरों को गैस सिलेंडर आसानी से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अठवा लाइन्स स्थित सर्किट हाउस में गुजरात गैस की मैनेजिंग डायरेक्टर अवंतिका सिंह (IAS) की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।बैठक में साउदर्न गुजरात चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष निखिल मद्रासी, पूर्व अध्यक्ष, उद्योगपति, गुजरात गैस के अधिकारी तथा जिला आपूर्ति अधिकारी उपस्थित रहे।बैठक के दौरान जिला आपूर्ति अधिकारी ने जानकारी दी कि एचपीसीएल, बीपीसीएल और आईओसीएल के डीलरों द्वारा 5 किलो और 3 किलो के गैस सिलेंडर का वितरण शुरू कर दिया गया है। कारीगरों को सिलेंडर प्राप्त करने के लिए औद्योगिक इकाइयों को अपने लेटरहेड पर आवेदन के साथ आधार कार्ड की प्रति जमा करनी होगी। यह व्यवस्था कारीगरों के पलायन को रोकने के उद्देश्य से लागू की गई है।बैठक में यह भी बताया गया कि पीएनजी पाइपलाइन कनेक्शन प्रक्रिया को सरल बनाते हुए 45 दिनों की समयसीमा घटाकर 7 दिन कर दी गई है। जिन क्षेत्रों में गैस लाइन उपलब्ध नहीं है, उनकी जानकारी चेंबर द्वारा गुजरात गैस को भेजी जाएगी और दोनों के बीच समन्वय के लिए चेंबर सक्रिय भूमिका निभाएगा।चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष निखिल मद्रासी ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में चेंबर सरकार के साथ मिलकर उद्योगों की मदद करेगा तथा कलेक्टर कार्यालय और गुजरात गैस के बीच सेतु का कार्य करेगा।बैठक में साचिन, पलसाना, पांडेसरा, किम-पीपोदरा, सायण और मंगरोल जैसे औद्योगिक क्षेत्रों में जल्द से जल्द गैस लाइन बिछाने की मांग की गई। साथ ही जहां गैस लाइन होने के बावजूद मीटर उपलब्ध नहीं हैं, वहां तत्काल मीटर लगाकर सप्लाई शुरू करने की भी मांग रखी गई।
चेंबर द्वारा की गई मांगों पर गुजरात गैस की ओर से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलने की जानकारी भी बैठक में दी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button