तेरापंथ जैन समाज द्वारा आज बड़े आनंद उल्लास के साथ मनाया जाएगा भगवान महावीर का 2625 वां जन्म कल्याणक महोत्सव

सूरत। जैन परंपरा के 24 तीर्थंकरों में अंतिम तीर्थंकर हैं भगवान महावीर।
भगवान महावीर अहिंसा के महान साधक थे। उनके द्वारा प्रदत्त अहिंसा, अनेकांत और अपरिग्रह के सिद्धांत आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं। वर्तमान की सभी समस्याओं का समाधान इनके द्वारा हो सकता है। आज भगवान महावीर का 2625 वां जन्म कल्याण महोत्सव सर्वत्र मनाया जा रहा है।
तेरापंथ जैन समाज द्वारा भी विविध स्थानों पर भगवान महावीर जन्म कल्याण महोत्सव के कार्यक्रम होंगे। इसके अंतर्गत आचार्य श्री महाश्रमण जी के सुशिष्य मुनि श्री डॉ. मदन कुमार जी के सान्निध्य में पुण्यभूमि अपार्टमेंट वेसु में प्रातः 9:15 बजे से महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित होगा।
साध्वी श्री मधुबाला जी के सान्निध्य में सिटीलाइट में विशाल रैली का आयोजन होगा और उसके बाद तेरापंथ भवन सिटी लाइट में प्रातः 9:00 बजे से प्रवचन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा।
साध्वी श्री परमयशाजी के सान्निध्य में तेरापंथ भवन चलथाण में भी भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव के अंतर्गत विविध कार्यक्रम होंगे।



