क्रिकेट के मैदान में सामाजिक समरसता, विक्रम सिंह को दी श्रद्धांजलि
24 टीमों की भागीदारी, अंतिम दिन रक्तदान शिविर का भी आयोजन

सूरत। श्री कृष्णा ग्रुप, सूरत द्वारा आयोजित सर्व समाज क्रिकेट प्रतियोगिता विक्रम कप का भव्य शुभारंभ अलथान स्थित एल.आर. पटेल ग्राउंड पर हुआ। यह प्रतियोगिता राजस्थान समाज के मार्गदर्शक स्व. विक्रम सिंह शेखावत की पावन स्मृति को समर्पित है, जिसका उद्देश्य खेल के माध्यम से सर्व समाज को एक मंच पर जोड़ना और युवाओं में एकता व भाईचारे का संदेश देना है।
प्रतियोगिता का शुभारंभ स्व. विक्रम सिंह शेखावत के छोटे भाई प्रदीप सिंह शेखावत, राजस्थान क्षत्रिय राजपूत समाज सूरत के अध्यक्ष सुमेर सिंह शेखावत, फोस्टा अध्यक्ष कैलाश हाकीम, हंसराज जैन, कॉरपोरेटर नरपत सिंह चुण्डावत, नरपत सिंह चम्पावत, विनोद सारस्वत, प्रताप सिंह झाला, धीरज सिंह राजपुरोहित, खुमान सिंह दर्जावत, ओम कुमावत, महेन्द्र सिंह दहीमथा, भेरू सिंह चुण्डावत, शम्भु सिंह राठौड़, शैतान सिंह देवरिया, भंवर सिंह चुण्डावत, जयपाल सिंह सोमासी, खीम सिंह राठौड़, जयपाल सिंह वाला, संजय सिंह गोहिल, राजेन्द्र चौधरी, यशपाल सिंह फुलिया, विक्रम सिंह देवड़ा, गंगाधर डूडी, रोहित मेवाड़ा, शीशपाल रातुसरिया, पंकज शर्मा सहित अनेक गणमान्यजनों की उपस्थिति में हुआ।

आयोजन समिति के रामावतार विक्रम ने बताया कि प्रतियोगिता तीन दिनों तक दिन-रात आयोजित की जा रही है, जिसमें सर्व समाज की 24 टीमें भाग ले रही हैं। फाइनल मुकाबला मंगलवार को खेला जाएगा। पहले दिन ही रोमांचक मुकाबले देखने को मिले और बड़ी संख्या में उपस्थित दर्शकों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। विक्रम सिंह धनापूरा द्वारा आकर्षक कमेंट्री ने आयोजन को और जीवंत बना दिया।
पहले दिन खेले गए मुकाबलों में सेन समाज, सारस्वत समाज, मेवाड़ क्षत्रिय समाज, रावणा समाज, पारीक समाज, स्वामी समाज एवं जैन समाज की टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की।
प्रतियोगिता के अंतिम दिवस स्व. विक्रम सिंह शेखावत की स्मृति में “विक्रम रक्तदान शिविर” का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में रक्त यूनिट एकत्रित होने की संभावना है।
आयोजकों ने बताया कि विक्रम कप केवल खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता, युवाओं को जोड़ने और आपसी भाईचारे को मजबूत करने का एक सशक्त प्रयास है, जिसे समाज से उत्साहपूर्ण समर्थन मिल रहा है।




