
फलसूंड (जैसलमेर): भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री चंद्र प्रकाश शारदा अपने नए दायित्व के बाद पहली बार 22 मार्च 2026 को फलसूंड दौरे पर आ रहे हैं। उनके आगमन को लेकर मंडल स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, श्री शारदा दोपहर 3 बजे भाजपा मंडल जन सुनवाई केंद्र, फलसूंड पहुंचेंगे, जहां मंडल कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। स्वागत कार्यक्रम के पश्चात वे वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संगठनात्मक विषयों पर चर्चा करेंगे और आगामी रणनीतियों पर मार्गदर्शन देंगे।
भाजपा मंडल फलसूंड के अध्यक्ष हजारी कुमावत ने मंडल क्षेत्र के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से समय पर उपस्थित होकर बैठक में भाग लेने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि यह बैठक संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण होगी।




