सामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी
लखदातार सेवा समिति का मासिक अखंड ज्योत पाठ आयोजित

सूरत। श्री लखदातार सेवा समिति द्वारा रविवार को गोडादरा स्थित श्री कृष्ण ड्रीम्स में मासिक अखंड ज्योत पाठ का आयोजन श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ किया गया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर बाबा लखदातार की आराधना की और भजन-कीर्तन के साथ आध्यात्मिक वातावरण का आनंद लिया। अखंड ज्योत पाठ की प्रस्तुति पवन मुरारका एवं सूरज मुरारका ने दी, जिसने उपस्थित भक्तों को भावविभोर कर दिया।




