राजनीतिसामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी

राधा कृष्ण हिंदी विद्यालय में विज्ञान और कला प्रदर्शनी, 600 से अधिक विद्यार्थियों ने लिया भाग

सूरत। शहर के वराछा क्षेत्र स्थित हरिधाम सोसायटी में संचालित राधा कृष्ण हिंदी विद्यालय द्वारा रविवार, 15 मार्च 2026 को विज्ञान एवं कला प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में विद्यालय के 600 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने विज्ञान से जुड़े अनेक प्रयोग और मॉडल प्रस्तुत किए, जिनमें फायर अलार्म, रोड सेफ्टी अलार्म, गुरुत्वाकर्षण बल तथा अन्य वैज्ञानिक प्रयोग विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। विद्यार्थियों की रचनात्मकता और प्रयोगों को देखकर उपस्थित अभिभावक आश्चर्यचकित हो गए।
इसके अलावा विद्यार्थियों द्वारा सौरमंडल के सुंदर मॉडल, आर्ट गैलरी, सोलर सिस्टम तथा छोटे बच्चों द्वारा विभिन्न फलों से बनाई गई आकर्षक कलाकृतियां भी प्रदर्शित की गईं। विद्यालय परिसर में प्रवेश करते ही भक्ति से ओतप्रोत दृश्य भी तैयार किए गए थे, जिन्हें देखकर अभिभावकों ने विद्यालय की सराहना की।
इस आयोजन को देखने के लिए 1500 से अधिक अभिभावक उपस्थित रहे। प्रदर्शनी में लोक जागरूकता से जुड़े दृश्य, कैलाश पर्वत, अयोध्या में बने राम मंदिर तथा खाटू श्याम बाबा के दर्शनों की आकर्षक झांकियां भी तैयार की गई थीं, जिन्हें देखकर सभी लोग आनंदित हो उठे।
इस अवसर पर विद्यालय के ट्रस्टी आलोक पटेल और सागर पटेल के साथ भाजपा कॉर्पोरेटर मनीषाबेन आहिर तथा भाजपा बक्षीपंच सूरत शहर उपाध्यक्ष अशोकभाई हडिया भी उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने विद्यार्थियों की कला और मेहनत की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
अभिभावकों और अतिथियों ने इस भव्य आयोजन के लिए विद्यालय परिवार को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों के सर्वांगीण विकास और उज्ज्वल भविष्य के लिए अत्यंत आवश्यक हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button