businessTextileक्राइमसूरत सिटी

पुणागाम में साड़ी जॉब वर्क व्यापारी से 29.60 लाख की ठगी

जॉबवर्क कराने के बाद मजदूरी के पैसे नहीं चुकाए, दलाल समेत पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

सूरत।सूरत के पुणागाम क्षेत्र में एक साड़ी व्यापारी के साथ 29.60 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। प्लेन साड़ियों पर जॉबवर्क कराने के बाद मजदूरी की रकम बकाया रहने पर आरोपियों ने भुगतान नहीं किया और फरार हो गए। इस मामले में दलाल समेत पांच लोगों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, पुणागाम के कारगिल चौक स्थित नर्वेद सागर सोसायटी में रहने वाले तथा मूल रूप से अमरेली जिले के खांभा तालुका के सराकड़िया गांव निवासी भावेशभाई प्रागजीभाई कापड़िया (47) साड़ी कारोबार से जुड़े हैं। उनके पास दलाल नीतिनभाई मनसुखभाई मंगरोलिया (निवासी रूक्ष्मणी सोसायटी, कारगिल चौक, पुणागाम) के माध्यम से किशनभाई उर्फ किशोरभाई देवराजभाई पटेल (प्रोपराइटर, रूषी इंटरप्राइजेज, निवासी दागीना नगर-1, उधना), के.सी. टेक्सटाइल के प्रोपराइटर कालिचरण, उनके प्रबंधक सैयदभाई उर्फ मामा तथा राज ने साड़ियों पर जॉबवर्क का काम करवाया था।
बताया जा रहा है कि 12 मई 2025 से 2 अगस्त 2025 के बीच आरोपियों ने बड़ी मात्रा में प्लेन साड़ियों पर जॉबवर्क कराया। इस काम की मजदूरी के रूप में कुल 29,60,431 रुपये का भुगतान करना बाकी था। जब भावेशभाई ने बार-बार पैसे की मांग की तो आरोपियों ने भुगतान करने से इनकार कर दिया और फरार हो गए।
आखिरकार पीड़ित व्यापारी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पूणा पुलिस ने दलाल सहित पांचों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button