सामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर अग्रवाल समाज हेल्थ सेंटर में निःशुल्क सर्वाइकल कैंसर वैक्सीन कैंप

सूरत। अग्रवाल समाज हेल्थ सेंटर में पिछले चार वर्षों से सर्वाइकल (गर्भाशय) कैंसर की प्रतिरोधक वैक्सीन किफायती दर पर उपलब्ध कराई जा रही है। वहीं जनवरी 2026 से भामाशाहों के सहयोग से इस वैक्सीन को निःशुल्क उपलब्ध कराने की मुहिम शुरू की गई, जिसे उम्मीद से भी अधिक सफलता मिली है।
इसी अभियान को आगे बढ़ाते हुए भामाशाह गोविंद जी सरावगी (लक्ष्मीपति ग्रुप) द्वारा दो वैक्सीनेशन कैंप की स्वीकृति प्रदान की गई है। इनमें से पहला कैंप अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित किया गया, जबकि दूसरा कैंप 19 मार्च को आयोजित किया जाएगा।
इस अवसर पर महिला डॉक्टर आयुषी संदीप सिंगल ने उपस्थित बेटियों को सर्वाइकल कैंसर की वैक्सीन लगाकर अपनी सेवाएं दीं। साथ ही समाज की ओर से सभी बेटियों को फूड पैकेट भी वितरित किए गए।
कैंप के सफल आयोजन में हेल्थ सेंटर के चेयरमैन श्रवण अग्रवाल, प्रभारी विनोद चिड़ावावाला, पूर्व चेयरमैन अरविंद गाड़िया, समाज सचिव राजकुमार अग्रवाल, पूर्व सचिव संदीप सिंगल, विमल झांझरिया, सुशील मोदी और प्रभात जालान सहित अन्य सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button