POLITICSसामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी

नारी शक्ति के सम्मान में सेवा की प्रेरक पहल

साकेत ग्रुप एवं होप चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा 21 जरूरतमंद परिवारों को स्वरोजगार का अवसर

सूरत।अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर साकेत ग्रुप एवं होप चैरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में सूरत में एक प्रेरणादायी सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाज के 21 जरूरतमंद परिवारों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से उन्हें अपना छोटा व्यवसाय प्रारंभ करने के लिए स्टॉल एवं आवश्यक सामग्री प्रदान की गई।

कार्यक्रम का उद्घाटन केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी. आर. पाटिल के करकमलों द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि समाज के कमजोर एवं जरूरतमंद वर्गों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में इस प्रकार की पहल अत्यंत सराहनीय है। ऐसे प्रयास समाज में सेवा, सहयोग और आत्मनिर्भरता की भावना को सशक्त बनाते हैं।कार्यक्रम में संगीता पाटिल, परेश पटेल, छोटूभाई पटेल सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे और उन्होंने इस सामाजिक पहल की सराहना की।

साकेत ग्रुप के संस्थापक सांवर प्रसाद बुधिया ने बताया कि साकेत ग्रुप सदैव सेवा और जनकल्याण के कार्यों के माध्यम से समाज और राष्ट्रहित में अपनी सक्रिय भूमिका निभाता रहा है। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद परिवारों को स्वरोजगार के अवसर प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना ही इस पहल का मुख्य उद्देश्य है।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में साकेत ग्रुप के सांवर प्रसाद बुधिया, प्रकाश बिंदल, मनीष टिबरेवाल, राम रतन बोहरा, अजीत सिंह राजपूत, ममता भक्कड़, किंजल यादव और चेलना बेन सहित अनेक कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।कार्यक्रम के अंत में साकेत ग्रुप की ओर से सभी अतिथियों, सहयोगियों एवं उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया गया तथा विश्वास व्यक्त किया गया कि यह पहल लाभार्थी परिवारों के जीवन में आत्मनिर्भरता की नई राह खोलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button