सामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी

अग्रवाल प्रगति ट्रस्ट, सूरत द्वारा भव्य होली स्नेहमिलन समारोह आयोजित

सूरत,अग्रवाल प्रगति ट्रस्ट, सूरत द्वारा रविवार को डुमस स्तिथ अग्र-एक्जोटिका के इंपीरियल हॉल में शाम 7:00 बजे से भव्य होली स्नेहमिलन का आयोजन किया गया। आयोजन में इंटरनेशनल आमिर भियानी म्यूजिकल ग्रुप द्वारा फाग लोकगीत की रंगारंग प्रस्तुति दी गई। आयोजन में 1500 के लगभग अग्रबंधुओं उपस्थित रहें। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ की गई। आयोजन के अंत में सभी में एक दूसरे को होली की बधाई दी।
इस मौके पर ट्रस्ट के अध्यक्ष नटवरलाल टाटनवाला, सचिव ब्रिजमोहन अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सुरेन्द्र अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष वसंत अग्रवाल, उपाध्यक्ष नंदकिशोर तोला, अशोक सिंघल, श्याम सुंदर सिहोटिया, होली संयोजक सुनील टाटनवाला, पुखराज अग्रवाल, विश्वनाथ पचेरिया, चंडी प्रसाद पंसारी, मुकेश लड़िया सहित अनेकों कार्यकारिणी सदस्य, महिला एवं युवा इकाई के सदस्य एवं अनेकों ट्रस्टी उपस्थित रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button