सामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी
ज़रूरतमंद बच्चों के साथ त्योहार मनाना सच्ची मन की खुशी :- बसंत खैतान

मन की खुशी फाउंडेशन ने रविवार को सुबह ज़रूरतमंद बच्चों के साथ होली की खुशियां बाँटी। फाउंडेशन की प्रिया खैतान,नीना हेडा ने बताया कि इस अवसर पर फाउंडेशन के 50 सदस्यों के साथ मिलकर सचिन जी.आई.डी.सी क्षेत्र में स्तिथ ईश्वर कृपा चैरिटेबल ट्रस्ट में 80 बच्चों को होली के रंग बिरंगे रंगो के पैकेट,पिचकारी,कप केक और नास्ता कराकर होली का रंगारंग कार्यक्रम मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्रीनमैन बसंत खैतान,विवेक हेडा,सोनल सेठ विशेष रूप से उपस्थित रहे।




