सामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी

श्री लेसुड़ी आश्रम गुरुद्वारा साहिब, रामनगर में भव्य वार्षिक उत्सव सम्पन्न

सूरत। रामनगर सिंधी कॉलोनी स्थित श्री लेसुड़ी आश्रम गुरुद्वारा साहिब में वार्षिक उत्सव श्रद्धा, सेवा और भक्ति भाव के साथ भव्य रूप से आयोजित किया गया। कार्यक्रम संत स्वामी नारायण दास महाराज के आशीर्वाद से सम्पन्न हुआ।
उत्सव की शुरुआत सुखमनी साहिब एवं रहेरास साहिब के पाठ के साथ अखंड पाठ साहिब के शुभारंभ से हुई। सिंधी समाज के अग्रणी पवन हासीजा ने जानकारी देते हुए बताया कि वार्षिक उत्सव के अवसर पर सेवा कार्य के रूप में समाज के 250 जरूरतमंद परिवारों को अनाज राशन किट वितरित किए गए।
कार्यक्रम के अंतर्गत भावनगर के विक्की माखीजा द्वारा कीर्तन दीवान प्रस्तुत किया गया, वहीं उल्हासनगर के संजु भगत ने भक्तिमय संगीत कार्यक्रम के माध्यम से श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर कर दिया। उत्सव के दौरान श्रद्धालुओं ने आपसी प्रेम और उत्साह के साथ फूलों की होली भी खेली।
अखंड पाठ साहिब के भोग के पश्चात हजारों श्रद्धालुओं को गुरु का लंगर भोजन प्रसाद वितरित किया गया। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धा, सेवा और सामाजिक एकता का अद्भुत संगम देखने को मिला।उत्सव में बड़ी संख्या में सिंधी समाज के श्रद्धालुओं ने उपस्थित रहकर गुरु चरणों में मत्था टेकते हुए आशीर्वाद प्राप्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button