अग्रवाल समाज ट्रस्ट की स्वास्थ्य सेवा मुहिम को मिला व्यापक प्रतिसाद
सर्वाइकल वैक्सीन व नेत्र चिकित्सा शिविर सम्पन्न

सूरत। अग्रवाल समाज ट्रस्ट द्वारा संचालित अग्रवाल समाज हेल्थ सेंटर में गर्भाशय (सर्वाइकल) कैंसर की रोकथाम एवं नेत्र स्वास्थ्य जागरूकता को लेकर आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में समाजजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कैंप के माध्यम से बड़ी संख्या में महिलाओं एवं मरीजों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।

ट्रस्ट द्वारा पिछले चार वर्षों से हेल्थ सेंटर पर सर्वाइकल (गर्भाशय) कैंसर प्रतिरोधक टीकाकरण कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। जनवरी माह से भामाशाहों के आर्थिक सहयोग से इसे निःशुल्क कैंप के रूप में शुरू किया गया, जिसके परिणामस्वरूप लाभार्थी परिवारों के मौखिक प्रचार से समाज में अप्रत्याशित जागरूकता और सकारात्मक प्रतिसाद देखने को मिल रहा है।
1 मार्च को आयोजित पांचवें निःशुल्क सर्वाइकल वैक्सीन एवं नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन स्व.श्रीमती सीतादेवी रामावतारजी भूत की स्मृति में उनके पुत्र मुरारीलाल भूत तथा पौत्र दीपक भूत, संदीप भूत एवं विकाश भूत के सौजन्य से किया गया। शिविर में 102 बहनों एवं कन्याओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु वैक्सीन दी गई।
नेत्र चिकित्सा शिविर में 73 लाभार्थियों की जांच एवं परामर्श किया गया, जिनमें से 14 मरीजों का निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन हेतु चयन किया गया तथा 21 जरूरतमंदों को निःशुल्क चश्मे वितरित किए गए।
शिविर का शुभारंभ महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन कर दाता परिवार एवं समाज पदाधिकारियों द्वारा किया गया। इस अवसर पर समाज अध्यक्ष रामप्रसाद अग्रवाल (कोकी भाई), चेयरमैन श्याम खेतान, सचिव राजकुमार अग्रवाल, कोषाध्यक्ष गोवर्धन मोदी, संजय जगनानी, हेल्थ सेंटर चेयरमैन श्रवण अग्रवाल, गौरीशंकर अग्रवाल, जगमोहन जालान एवं सीए लोकेश खदरिया उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से संदीप सिंघल, वीणा सिंघल, दक्ष भूत, राजू लोहिया, दिलीप मित्तल, विश्वनाथ पचेरिया, प्रदीप सुरेखा, अजय बिदावतका सहित अनेक गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
हेल्थ सेंटर के पूर्व चेयरमैन अरविंद गाड़िया एवं प्रभारी विनोद चिड़ावावाला ने बताया कि आगामी 7 मार्च को बसंत कुमार एवं राजकुमार अग्रवाल ‘जय बाबा’ के सौजन्य से हृदय चिकित्सा शिविर तथा 8 एवं 19 मार्च को श्रीमती कांता देवी गोविंद प्रसाद सरावगी (लक्ष्मीपति ग्रुप) के सहयोग से सर्वाइकल वैक्सीन शिविर आयोजित किए जाएंगे।
संस्थापक चेयरमैन सुशील बजाज ने कहा कि समाज के सहयोग से वैक्सीन अभियान एवं विभिन्न स्वास्थ्य सेवा शिविरों को निरंतर जारी रखने का प्रयास किया जाएगा।
शिविर की व्यवस्था में सुशील मोदी, प्रकाश बेरीवाल, विमल झाझड़िया, पवन गुप्ता, शंकर मोर, दिलीप मित्तल सहित अनेक समाजसेवियों ने सक्रिय सहयोग प्रदान की।




