सूरत जिला माहेश्वरी सभा की कार्यसमिति बैठक एवं होली मिलन समारोह सम्पन्न

सूरत। सूरत जिला माहेश्वरी सभा की कार्यसमिति सदस्यों की आवश्यक बैठक रविवार, 1 मार्च को वीआईपी रोड स्थित श्याम प्लाजा कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक का शुभारंभ भगवान महेश की आरती एवं वंदना के साथ किया गया।
मीडिया प्रभारी सुनील माहेश्वरी ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में आगामी सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। जिला सभा अध्यक्ष पवन बजाज ने अपने स्वागत संबोधन में सभी सदस्यों का अब तक मिले सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए समाज जनगणना अभियान में सक्रिय भागीदारी करने का आह्वान किया।
मीडिया प्रभारी महेश पूंगलिया ने बताया कि जिला सभा सचिव अतीन बाहेती ने अपने उद्बोधन में अब तक आयोजित समाजहित कार्यक्रमों की जानकारी दी तथा सभी क्षेत्रीय सभाओं से सामाजिक गतिविधियों को निरंतर आगे बढ़ाने की अपील की। उन्होंने आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए 4 मार्च को माहेश्वरी नवयुवक मंडल द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह तथा मॉडल टाउन सभा की महेश प्रभात फेरी में अधिक से अधिक सहभागिता एवं सहयोग का आग्रह किया।
बैठक में गुजरात प्रांतीय सभा के कोषाध्यक्ष श्याम भंडारी, माहेश्वरी नवयुवक मंडल अध्यक्ष हरि प्रकाश पेड़ीवाल, सचिव विष्णु राठी, जिला सभा कोषाध्यक्ष रामसहाय सोनी, संगठन मंत्री मुरली लाहोटी, विजय भट्टर, परसराम मूंदड़ा, महेश खटोड़, विजय राज चांडक, फोस्टा डायरेक्टर जगदीश कोठारी सहित विभिन्न क्षेत्रीय सभाओं के अध्यक्ष, सचिव एवं जिला कार्यसमिति सदस्य उपस्थित रहे।
अंत में जिला सभा उपाध्यक्ष टीकम असावा ने सभी उपस्थित सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापित किया।
बैठक के पश्चात सदस्यों ने आपसी सौहार्द के साथ होली मिलन की शुभकामनाएं भी साझा कीं।




