सामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी

मेवाड़ माहेश्वरी समाज ने माधव गौशाला में गोबर स्टिक मशीन लगाई, सुंदरकांड पाठ से हुआ उद्घाटन

सूरत। श्री मेवाड़ माहेश्वरी समाज द्वारा शनिवार, 7 फरवरी को सभी के सहयोग से माधव गौशाला में गोबर स्टिक बनाने की मशीन स्थापित की गई। इस मशीन के माध्यम से गोबर का बेहतर उपयोग किया जा सकेगा और पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा।
समाज के पदाधिकारियों ने बताया कि यह मशीन गोबर से स्टिक तैयार करती है, जिसका उपयोग जलावन के रूप में किया जा सकता है। इससे गौशाला में एकत्रित गोबर का सदुपयोग होगा और स्वच्छता के साथ-साथ पर्यावरण को भी लाभ मिलेगा।
मशीन के उद्घाटन अवसर पर सेवा भावी माहेश्वरी सत्संग समिति द्वारा निशुल्क सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया, जिससे कार्यक्रम का माहौल भक्तिमय हो गया।
समाज के सदस्यों ने इस पहल को सेवा और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया तथा भविष्य में भी ऐसे सामाजिक कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button