सामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी

अलथान में श्री श्याम सिम्फोनी परिवार का सप्तम वार्षिक महोत्सव, भजन संध्या में उमड़े श्रद्धालु

सूरत। अलथान स्थित रघुवीर सिम्फोनी गार्डन में श्री श्याम सिम्फोनी परिवार द्वारा सप्तम वार्षिक महोत्सव के उपलक्ष्य में भव्य ‘श्री श्याम भजन संध्या’ का आयोजन किया गया। बाबा श्याम के भव्य दरबार में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्याम भक्तों ने उपस्थित होकर भक्तिमय भजनों का आनंद लिया और श्रद्धा-भक्ति का माहौल बना रहा।
कार्यक्रम के दौरान अखंड ज्योत, सवामनी, छप्पन भोग, महाप्रसाद, बाबा का खजाना तथा सुंदर झांकियों की विशेष प्रस्तुति की गई, जिसने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।
उत्सव की अगली कड़ी में 22 फरवरी 2026, रविवार को भव्य ‘निशान यात्रा’ निकाली जाएगी। यह यात्रा सुबह 7:30 बजे रघुवीर सिम्फोनी से प्रस्थान कर श्री श्याम मंदिर, सूरतधाम तक पहुंचेगी। आयोजकों ने अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से यात्रा में शामिल होकर धर्मलाभ लेने का आह्वान किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button