सामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी

अंतर्राष्ट्रीय उद्योगपति सुखदेव जांगिड़ का सूरत सुथार समाज में भव्य स्वागत

 

सूरत। राजस्थान विश्वकर्मा मंदिर, भटार में दिनांक 4 फरवरी को आयोजित एक गरिमामय समारोह में अंतर्राष्ट्रीय उद्योगपति एवं समाजसेवी सुखदेव जांगिड़ का सूरत सुथार समाज द्वारा भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम में समाज के अनेक गणमान्य सदस्य, संत-महात्मा और युवा बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
सुखदेव जांगिड़ का सॉफ्टवेयर कारोबार विश्व के कई देशों में फैला हुआ है। हाल ही में उन्होंने राजस्थान सरकार के साथ लगभग 60,000 करोड़ रुपये के निवेश का एमओयू कर राष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियां बटोरी हैं। उनके सूरत आगमन पर समाजजनों ने उनका सम्मान कर अभिनंदन किया।
अपने संबोधन में सुखदेव जांगिड़ ने विशेष रूप से युवाओं को आगे आने का आह्वान करते हुए कहा कि शिक्षा, तकनीक और उद्यमिता के माध्यम से समाज और राष्ट्र को मजबूत बनाना आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने युवाओं से कौशल विकास और नवाचार को अपनाने का संदेश दिया।
कार्यक्रम संत सानिध्य में आयोजित हुआ, जिसमें सतश्रीजी महाराज, कैलाश हाकिम फ़ोस्टा, श्याम राठी,पार्षद दिनेश पुरोहित, प्रदीप माकड़ और श्रवण धामू सहित अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए और समाज एकता तथा प्रगति पर बल दिया।
अंत में समाज की ओर से अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button