सामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी
माहेश्वरी महिला मंडल (वेस्ट),सूरत की सुजाता सोनी अध्यक्ष एवं उषा हेडा सचिव बने

सूरत। माहेश्वरी महिला मंडल (वेस्ट), सूरत द्वारा दिनांक 3 फरवरी 2026 को होटल क्रॉस रोड में 11वें सत्र के लिए चयन बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से नए पदाधिकारियों का चयन किया गया।
इस चयन प्रक्रिया का मार्गदर्शन जिला महिला संगठन की अध्यक्षा वीणा तोषनीवाल, प्रांत की पूर्व अध्यक्ष उमा जाजू तथा मंडल की संस्थापिका शांता मूंदड़ा द्वारा किया गया। बैठक में मंडल की पूर्व अध्यक्ष, निवर्तमान अध्यक्ष सहित सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सर्वसम्मति से सुजाता सोनी को अध्यक्ष एवं उषा हेडा को सचिव चुना गया। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई और नवगठित कार्यकारिणी को संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए शुभकामनाएं दी गईं।




