POLITICSसूरत सिटी

केंद्रीय बजट पर सूरत महानगर में विभिन्न स्थानों पर लाइव प्रसारण कार्यक्रम आयोजित

सूरत। भारतीय जनता पार्टी सूरत महानगर द्वारा केंद्रीय बजट 2026 के अवसर पर शहर के प्रत्येक वार्ड में बजट का लाइव प्रसारण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इन कार्यक्रमों में पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, व्यापार जगत के अग्रणी व्यक्तियों एवं आम नागरिकों ने बड़ी संख्या में सहभागिता की।
नानपुरा स्थित समृद्धि भवन में आयोजित कार्यक्रम में सूरत महानगर भाजपा अध्यक्ष श्री परेश पटेल, मेयर श्री दक्षेश मावाणी, स्थायी समिति चेयरमैन श्री राजनभाई पटेल, दक्षिण जोन संयोजक श्री जगदीश पटेल सहित चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष श्री निखिल मद्रासी एवं उनकी टीम उपस्थित रही। वहीं, सुमुल डेयरी रोड स्थित इंडिया डायमंड इंस्टीट्यूट में विधायक श्री प्रविण घोघारी एवं डायमंड एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री दिनेश नावडिया की उपस्थिति में बजट का सजीव प्रसारण देखा गया। इसके अतिरिक्त, वीर नर्मद दक्षिण गुजरात विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में विधायक श्री संदीप देसाई भी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर केंद्रीय बजट के प्रमुख बिंदुओं पर चर्चा करते हुए बताया गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रस्तुत यह बजट विकसित और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में रिफॉर्म एक्सप्रेस को आगे बढ़ाने वाला है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा लगातार नौवीं बार प्रस्तुत यह बजट ‘गरीब, युवा, अन्नदाता, नारीशक्ति एवं दिव्यांगजन’ को केंद्र में रखता है और “सबका साथ, सबका विकास” के मंत्र को सशक्त करता है


बजट में इंफ्रास्ट्रक्चर, उद्योग, सेमीकंडक्टर, डेटा सेंटर, मैन्युफैक्चरिंग और एमएसएमई सेक्टर पर विशेष जोर दिया गया है, जिससे गुजरात के व्यापार-उद्योग को गति मिलेगी। टेक्सटाइल सेक्टर के लिए घोषित योजनाएं, डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर, केमिकल पार्क, बायोफार्मा निवेश, म्युनिसिपल बॉन्ड को बढ़ावा, टियर-2 व टियर-3 शहरों के विकास, पर्यटन, कृषि, पशुपालन और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को प्राथमिकता जैसे निर्णयों से राज्य के सर्वांगीण विकास को बल मिलेगा।
समग्र रूप से यह बजट सर्वसमावेशी, जनकल्याणकारी और विकासोन्मुख है, जो सामान्य से सामान्य नागरिक तक के हितों को ध्यान में रखते हुए देश को आत्मनिर्भर और विकसित बनाने की दिशा में मजबूत आधार प्रदान करता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button