श्री शक्ति धाम सेवा समिति की कार्यकारिणी में 11 नए सदस्य निर्विरोध चुने गए

सूरत। श्री शक्ति धाम सेवा समिति, सूरत की वर्ष 2026 में निवृत हुई कार्यकारिणी के ग्यारह सदस्यों के स्थान पर 11 नए सदस्यों का चयन निर्विरोध रूप से संपन्न हुआ।
चुनाव अधिकारी ओमप्रकाश सोंथलिया एवं केदारनाथ अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि समिति के संविधान के अनुरूप चुनाव प्रक्रिया पूरी की गई, जिसमें किसी भी पद के लिए एक से अधिक नामांकन नहीं आने के कारण सभी सदस्यों का चयन निर्विरोध घोषित किया गया।
नव-निर्वाचित कार्यकारिणी सदस्यों मेंअनिल कुमार पोद्दार, अनूप कुमार जालान, आशिष मस्करा, गोपाल कुमार कोटरीवाल, हरेन्द्र प्रसाद सर्राफ, पवन कुमार पोद्दार, प्रकाश सुल्तानियां, राजू खण्डेलवाल, सुभाष चंद्र टिबड़ेवाल, विक्रांत पांडे एवं विनोद कुमार गोयल (फेफानावाले) शामिल हैं।
समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने नव-निर्वाचित सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि उनके मार्गदर्शन में श्री शक्ति धाम सेवा समिति की धार्मिक, सामाजिक एवं सेवा गतिविधियाँ और अधिक सशक्त होंगी।




