सामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी

बसंत पंचमी पर 11 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न

सूरत।परम पंडित गणेश नारायण बावलिया बाबा ट्रस्ट, श्री श्याम प्रचार मंडल एवं अग्र मिलन महिला इकाई के संयुक्त तत्वावधान में बसंत पंचमी के पावन पर्व पर 11 जोड़ों का भव्य सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया गया। यह आयोजन सिटीलाइट स्थित अग्रसेन भवन के पंचवटी हॉल में संपन्न हुआ।
संस्था के संरक्षक श्री पूरणमल अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि विवाह में शामिल सभी 11 जोड़े सूरत एवं आसपास के शहरों से थे। संस्था अध्यक्ष श्रीमती शालू खदरिया ने बताया कि सभी नवदंपतियों एवं उनके परिवारों के लिए सगाई से लेकर विदाई तक की समस्त व्यवस्थाएं संस्था द्वारा की गईं।


संस्था के सचिव श्रीमती सुमन जगनानी एवं कोषाध्यक्ष श्रीमती मोना केड़िया के अनुसार, इस अवसर पर शहर की विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे और कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।
यह आयोजन संस्था की पदाधिकारी श्रीमती संगीता अग्रवाल, श्रीमती लक्ष्मी मित्तल, श्रीमती बबीता खेमका तथा पूर्व अध्यक्ष श्रीमती संतोष गाड़ियां एवं श्रीमती सरोज राठी के मार्गदर्शन एवं देखरेख में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के सफल आयोजन पर शहर के सभी गणमान्य व्यक्तियों ने संस्था की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button