सामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी

सूरत में तेना प्रवासियों की तेना प्रीमियर लीग-2 का भव्य आयोजन

तेना सुपर किंग्स बनी विजेता, ट्रॉफी व एक्टिवा पर किया कब्ज़ा

सूरत।सूरत में निवासरत तेना प्रवासियों द्वारा तेना प्रीमियर लीग-2 (TPL-2) क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य आयोजन क्रिक जोन बॉक्स, गोडादरा में किया गया। इस प्रतियोगिता में कुल 10 रोमांचक मैच खेले गए, जिनमें 90 युवा क्रिकेट प्रतिभाओं ने अपने शानदार प्रदर्शन से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।
दिन भर चले कड़े और रोमांचक मुकाबलों के बाद खेले गए फाइनल मैच में कैप्टन रामदिक टावरी की कप्तानी में खेली तेना सुपर किंग्स ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की और खिताबी ट्रॉफी के साथ एक्टिवा अपने नाम की।टीम के मालिक कमल केला ने अपनी टीम का भरपूर उत्साह बढ़ाया।
यह आयोजन सूरत में व्यवसायरत तेना प्रवासी परिवारों के स्नेह मिलन और आपसी भाईचारे को मजबूत करने के उद्देश्य से रखा गया था। कार्यक्रम में सभी परिवारजनों के साथ बेटी, जंवाई, भांजा-भांजी को भी आमंत्रित किया गया, जिससे आयोजन पूर्णतः पारिवारिक और उत्सवमय वातावरण में संपन्न हुआ।
मैचों के दौरान सभी उपस्थितजनों ने आपसी प्रेम और सौहार्द का परिचय देते हुए आनंदोत्सव मनाया तथा लाजवाब भोजन व्यवस्था का भी भरपूर आनंद लिया। पूरे कार्यक्रम में सुंदर व अनुशासित व्यवस्था देखने को मिली।


इस सफल आयोजन को साकार रूप देने में एस. कुमार राठी, कमल केला, पुखराज केला, नरेश राठी, पिंटू केला, संतोष केला, सवाई केला, दिनेश केला एवं भूमेश केला का सराहनीय सहयोग रहा, जिसकी सभी ने मुक्तकंठ से प्रशंसा की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button