श्री राजस्थान विश्वकर्मा मंडल द्वारा भव्य भजन संध्या का आयोजन

सूरत। दिनांक 17 जनवरी 2026, शनिवार रात्रि को श्री राजस्थान विश्वकर्मा मंडल (सुथार समाज) के भटार स्थित श्री विश्वकर्मा मंदिर सत्संग भवन में श्री विश्वकर्मा जागरण समिति के तत्वावधान में “एक शाम श्री विश्वकर्मा भगवान के नाम” भजन संध्या का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य कलाकार के रूप में प्रसिद्ध भजन गायक, मंच संचालक, कवि एवं लेखक श्री श्रवण धामू ने अपनी सुमधुर वाणी से भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर कर दिया। उनके साथ राजस्थान के पौराणिक कथा व भजन कलाकार श्री कोजाराम जी राव ने भी मनमोहक भजनों की प्रस्तुति देकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
इस अवसर पर श्री विश्वकर्मा जागरण समिति के सदस्यों का सम्मान समारोह भी आयोजित किया गया। कार्यक्रम का सफल मंच संचालन हिमेश आसदेव एवं माणक लाल बरड़वा द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में समाज के अध्यक्ष मोहनराम सहित गणपत राम, करण, प्रेमाराम, छगन, कमलेश, खानुराम, मुन्नाराम, देवाराम, लुंबाराम तथा समाज के अनेक गणमान्य सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे




