सामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी

मकर संक्रांति पर भिक्षु भोजन सेवा ग्रुप द्वारा आदिवासी वन क्षेत्रों में अनाज किट व वस्त्र वितरण

सूरत।हर वर्ष की भांति मकर संक्रांति के पावन अवसर पर भिक्षु भोजन सेवा ग्रुप द्वारा आदिवासी वन क्षेत्रों में जरूरतमंदों के लिए सेवा कार्य किया गया। परवत पाटिया, सूरत टीम ने बुधवार 14 जनवरी 2026 को पिछले बारह वर्षों की परंपरा को निभाते हुए आदिवासी वनबंधुओं को राहत सामग्री का व्यापक वितरण किया।
सेवा के केवलचंद सिंघवी ने बताया कि 50 सेवाकर्ताओं की टीम, 5 कारों और 2 टेम्पो के साथ गुजरात के डांग जिले के वघई क्षेत्र में स्थित 13 आदिवासी गांवों में सेवा पहुंचाई गई। इस दौरान 5800 से अधिक लोगों को अनाज किट, कंबल, बच्चों के किट, सभी आयु वर्ग के गर्म कपड़े, स्कूली बच्चों की ड्रेस, महिलाओं के लिए गाउन, लेगिंग्स व साड़ियां, पुरुषों के लिए शर्ट, टी-शर्ट, पैंट, चप्पल, बर्तन एवं अन्य आवश्यक सामग्री वितरित की गई।
सेवा के रामेश्वर राठी ने बताया कि सामग्री वितरण को सुचारू बनाने के लिए टीम को दो भागों में विभाजित किया गया, जिससे सेवा कार्य व्यवस्थित और सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
वहीं संजय जैन ने इस मानवीय सेवा में सहयोग देने वाले सभी दानदाताओं एवं सेवाकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button