सामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी

सीरवी समाज-एसपीएल सीजन-14 का खिताब माइको पावर हिटर ने जीता

सूरत। सीरवी समाज सूरत के तत्वावधान में सीरवी स्पोर्ट्स क्लब द्वारा आयोजित सीरवी प्रीमियर लीग (एसपीएल) सीजन-14 का भव्य समापन सम्पन्न हुआ। टूर्नामेंट में समाज की 12 टीमों के 180 खिलाड़ियों ने उत्साह, अनुशासन और खेल भावना के साथ भाग लिया।
फाइनल मुकाबले में माइको पावर हिटर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 128 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए एसकेएस सुपर स्टार निर्धारित स्कोर तक नहीं पहुँच सकी और माइको पावर हिटर ने एसपीएल सीजन-14 का खिताब अपने नाम किया।
समापन समारोह में समाज अध्यक्ष हेमाराम पंवार ने कहा कि खेल युवाओं को जोड़ने और समाज के उज्ज्वल भविष्य की दिशा तय करने का सशक्त माध्यम है। सचिव भंवरलाल भायल ने खिलाड़ियों के अनुशासन और एकता की सराहना की, जबकि कोषाध्यक्ष हेमराज मुलेवा ने आयोजन में सहयोग देने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर स्पोर्ट्स कमेटी का साफा पहनाकर सम्मान किया गया।
मीडिया प्रभारी पेमाराम सोयल के अनुसार सेमीफाइनल में माइको पावर हिटर ने रेज़ोन को और एसकेएस सुपर स्टार ने मून स्टार को पराजित किया।व्यक्तिगत पुरस्कारों में बेस्ट बल्लेबाज और मोस्ट वैल्यूबल प्लेयर – सुरेश होम्बड (मून स्टार), बेस्ट गेंदबाज – राजेश लचेटा (रेज़ोन) तथा बेस्ट फील्डर – प्रकाश चौधरी (R9 सुपर किंग) को सम्मानित किया गया।
आयोजन समिति सदस्य संजय राठौड़ ने बताया कि टूर्नामेंट का उद्देश्य युवाओं को खेल के माध्यम से जोड़ना और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना रहा। कार्यक्रम में पूर्व पदाधिकारी, समाजबंधु, महिला एवं नवयुवक मंडल तथा भामाशाहों की उल्लेखनीय सहभागिता रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button