सामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी

विशाल गीता पोथी यात्रा के साथ भागवत कथा की शुरुआत

सूरत।नंदिनी परिवार सेवा समिति द्वारा वेसु स्थित नंदिनी-1 अपार्टमेंट ने आयोजित सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा की शुरुआत शुक्रवार को विशाल गीता पोथी यात्रा के साथ हुई। गीता पोथी शोभायात्रा सुबह छ: बजे वेसू स्थित सिद्धिविनायक मंदिर से रवाना होकर नंदिनी प्रांगण में पहुंची। यात्रा में 700 महिलाएं गीता पोथी धारण कर एवं 200 पुरुष साथ में केसरिया ध्वज लेकर चल रहे थे।
दोपहर तीन बजे से आयोजित कथा में व्यास पीठ पर विराजमान आचार्य पवननंदन महाराज ने कहा की जन्म-जन्मांतर एवं युग युगांतर के पुण्य अर्जित होते हैं तब जाकर श्रीमद् भागवत कथा श्रवण का अवसर प्राप्त होता है।


कथा श्रवण की इच्छा तो सभी रखते हैं लेकिन जिन पर भगवान की पूरी कृपा होती है उन्हीं को यह शुभ अवसर प्राप्त होता है। कथा के पहले दिन पूरा पंडाल श्रृद्धालुओं से भरा हुआ था। कथा विराम से पूर्ण नंदिनी परिवार द्वारा आरती की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button