ग्रांड RPCL-6 दुधेड़िया कप का भव्य आग़ाज़, पहले दिन चार रोमांचक मुकाबले 21 दिसंबर 2025

राजस्थान परिषद् द्वारा आयोजित RPCL-6 दुधेड़िया कप का शुभारंभ गणेश वंदना एवं नवकार मंत्र के सामूहिक उच्चारण के साथ हुआ। अध्यक्ष संजय बैद ने सभी खिलाड़ियों, अतिथियों एवं दर्शकों का स्वागत किया। मंगलीदेवी दुधेड़िया एंड संस द्वारा प्रायोजित इस टूर्नामेंट के पहले दिन कुल चार मुकाबले खेले गए।
पहले मैच में राजलदेसर एडोर किंग्स ने कर्मा वॉरियर्स चाड़वास को 7 विकेट से हराया—प्रयास मैन ऑफ द मैच रहे।
दूसरे मुकाबले में बीदासर रजवाड़ा वॉरियर्स ने लाडनूँ वॉरियर्स को 4 विकेट से पराजित किया—विकास राखेचा मैन ऑफ द मैच बने।
तीसरे मैच में सरदारशहर कुबेर ने माईटी सुजानगढ़ को 9 रन से हराया—सौरभ नाहटा मैन ऑफ द मैच रहे।
चौथे मुकाबले में चूरू सुपर किंग्स ने गंगाशहर टाइटंस को 30 रन से शिकस्त दी—ऋषभ धारीवाल (58 रन) मैन ऑफ द मैच बने।
आयोजकों ने बताया कि RPCL-6 का उद्देश्य युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व, एकता और सकारात्मक प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देना है। सफल आयोजन में पन्नालाल लूनिया, आलोक सेठिया, सुनील सुराणा, ऋषभ बरड़िया, राजेश छाजेड़, देवांग बैद, पंकज बैद, तरुण पटावरी, राजेंद्र बैद, सुरेंद्र गिड़िया, देवेंद्र नाहटा, अमित नाहटा, पवन बैद, अनिल छलानी, दिनेश चोपड़ा, दीपक भूरा, राकेश दुधोडिया, श्रेयांश गोलछा, कमलेश चोपड़ा, रतन बरड़िया, रंजीत राखेचा, कन्हैयालाल सिंघी, संतोष मालू सहित अनेक कार्यकर्ताओं का सराहनीय योगदान रहा।
पहले दिन की सफलता के बाद आगामी मुकाबलों को लेकर खिलाड़ियों व दर्शकों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।



