सामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी

अखिल भारतवर्षीय मारवाड़ी सम्मेलन के 91वें स्थापना दिवस उपलक्ष्य में सेवा कार्य

सूरत।अखिल भारतवर्षीय मारवाड़ी सम्मेलन के 91वें स्थापना दिवस (25 दिसंबर 2025) के उपलक्ष्य में गुजरात प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन, सूरत जिला इकाई द्वारा समाजोपयोगी सेवा कार्य का आयोजन किया गया। इसी क्रम में शुक्रवार, 19 दिसंबर 2025 को निराश्रित एवं जरूरतमंद विधवा माताओं को भोजन सामग्री एवं कंबल का वितरण किया गया।

इस सेवा कार्यक्रम में सम्मेलन के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य श्री संदीप जी सिंगल का सूरत आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। उनका स्वागत राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री गोकुलचंद जी बजाज द्वारा किया गया। कार्यक्रम में समाज सेवा की भावना को केंद्र में रखते हुए जरूरतमंद माताओं की सहायता कर मानवीय संवेदनाओं का परिचय दिया गया।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्री सुशील अग्रवाल, सचिव श्री शिवकुमार जी अग्रवाल, कोषाध्यक्ष श्री रमेश जी मोदी सहित विकास जी अग्रवाल, विजय जी सरावगी, राजेन्द्र अग्रवाल एवं समाज के अनेक गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि अखिल भारतवर्षीय मारवाड़ी सम्मेलन सदैव समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान एवं सेवा कार्यों के लिए प्रतिबद्ध रहा है और भविष्य में भी इसी प्रकार के जनकल्याणकारी कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे।कार्यक्रम का समापन सेवा, सहयोग और सामाजिक एकता के संकल्प के साथ हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button