नई कार्यकारिणी का गठन,परसराम मुंदड़ा अध्यक्ष,दिनेश डागा सचिव बने
मल मास में गौ सेवा एवं मकर सक्रांति सेवा पर विस्तृत सेवा

सर्वधर्म संस्थान ट्रस्ट की वार्षिक बैठक सम्पन्न
सूरत।सर्वधर्म संस्थान ट्रस्ट की वार्षिक बैठक आज आयोजित की गई, जिसमें आगामी मल मास में गोशाला सेवा एवं मकर संक्रांति सेवा को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। संस्था के संरक्षक के रूप में अशोक मित्तल एवं ओम केला को नियुक्त किया गया। अध्यक्ष पद पर परसराम मूंदड़ा,उपाध्यक्ष पद पर अशोक बजाज व मोहन चांडक,सचिव दिनेश डागा, सहसचिव ललित जैन, कोषाध्यक्ष जसराज राठी, सह-कोषाध्यक्ष एल.एन.राठी तथा संगठन मंत्री अरुण छंगानी को दायित्व सौंपा गया। वहीं भोजन समिति में राजू बाहेती व अभिनव जैन, उत्सव मंत्री सुनील मूंदड़ा, गो-अर्क सेवा में जीतू सोनी व अनुज बजाज, जल सेवा में संतोष व्यास व हरीश मूंदड़ा,चारा सेवा में जीतू चांडक व गोविंद मेघवाल, मीडिया प्रभारी पवन पंचारिया तथा व्यवस्थापक लक्ष्मीकांत अग्रवाल को नियुक्त किया गया। इसके साथ ही टीकम आसावा, राधेश्याम गांधी, दिलीप पारीक, विष्णु अग्रवाल, मनीष राठी, मनीष टावरी, नवरत्न सेन व गोरू लोहिया को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया। बैठक में सभी पदाधिकारियों ने गोसेवा व मानव सेवा के कार्यों को और सशक्त रूप से आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
“भूखे को भोजन, प्यासे को पानी—यही है सर्वधर्म संस्था की निशानी




