सामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी
तेरापंथ महिला मंडल पांडेसरा द्वारा आचार्य तुलसी के 100वें दीक्षा वर्ष पर विशेष जप कार्यक्रम आयोजित

अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशन में तेरापंथ महिला मंडल पांडेसरा द्वारा आचार्य तुलसी के 100वें दीक्षा वर्ष के उपलक्ष्य में विशेष सामूहिक जप कार्यक्रम का सुव्यवस्थित आयोजन किया गया।इस आध्यात्मिक समारोह में मंडल की 45 महिला सदस्यों ने उत्साह के साथ भाग लिया।

समायिक के साथ सम्पन्न हुए इस जप सत्र ने पूरे वातावरण को आध्यात्मिक शांति, अनुशासन और सकारात्मक ऊर्जा से आच्छादित कर दिया।कार्यक्रम के दौरान आचार्य तुलसी के व्यक्तित्व, उनके समाज सुधारक दृष्टिकोण तथा धर्म–आध्यात्मिक क्षेत्र में उनके अद्वितीय योगदान पर प्रेरक चर्चा भी हुई, जिससे सभी सदस्यों को विशेष प्रेरणा और मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।गुरुकृपा और सभी सदस्यों के सहयोग से यह कार्यक्रम अत्यंत मंगलमय और सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ




