माहेश्वरी प्रीमियर लीग–सीजन 16 का ट्रॉफी विमोचन सम्पन्न
खेल के महाकुंभ का भव्य आगाज़

सूरत जिला माहेश्वरी युवा संगठन द्वारा आयोजित माहेश्वरी प्रीमियर लीग (MPL)सीजन16 का भव्य ट्रॉफी विमोचन समारोह माहेश्वरी लक्ज़रिया, पर्वत पटिया में शानदार माहौल के बीच सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम में अध्यक्ष अभिषेक चांडक ने उपस्थित सभी भामाशाहों एवं समाज के गणमान्य सदस्यों का हार्दिक स्वागत किया।कार्यक्रम संयोजक मनीष लखोटिया ने सभी खिलाड़ियों को टूर्नामेंट से संबंधित नियम एवं दिशा–निर्देश विस्तार से समझाए।अंत में सचिव सूरजमल भूतड़ा ने मंच पर पधारे सभी भामाशाहों, समाज बंधुओं और अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।संघठन के कार्यालय मंत्री मुकेश टावरी ने जानकारी देते हुए बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 7 दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन 15 दिसंबर से 21 दिसंबर तक बीजे पटेल ग्राउंड, अल्थान में किया जाएगा।इस बार प्रतियोगिता में 28 युवा टीमों के साथ–साथ 4 महिला टीमों की भागीदारी इसे और भी विशेष बनाएगी।माहेश्वरी समाज के उत्साह, एकता और खेलभावना का प्रतीक यह आयोजन समाज में ऊर्जा और उमंग का संचार कर रहा है




