सामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी

उकाई मुक्तिधाम में IVF गुजरात ने लगाया वाटर कूलर, रूंगटा फाउंडेशन का मिला सहयोग

तापी जिला इकाई के गठन के बाद सेवा कार्य की शुरुआत, पदाधिकारियों की मौजूदगी में हुआ लोकार्पण

सूरत/तापी। अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन (IVF) गुजरात प्रदेश द्वारा तापी जिला इकाई के गठन के बाद सेवा कार्यों की शुरुआत करते हुए सोनगढ़ स्थित उकाई मुक्तिधाम में श्रद्धालुओं एवं आमजन की सुविधा के लिए वाटर कूलर स्थापित किया गया। इस सेवा कार्य में रूंगटा फाउंडेशन के अनिल रूंगटा का विशेष सहयोग रहा।
IVF गुजरात प्रदेश के मंत्री बसंत खैतान ने बताया कि सोनगढ़ प्रवास के दौरान प्रदेश महामंत्री संजय भाऊवाला, संगठन मंत्री प्रदीप अग्रवाल तथा संपर्क प्रमुख जी.जी. राठी के समक्ष स्थानीय टीम ने मुक्तिधाम में वाटर कूलर लगाने की आवश्यकता रखी थी। इस पर तत्काल पहल करते हुए रूंगटा फाउंडेशन के सहयोग से 18 जुलाई को वाटर कूलर स्थापित कराया गया।
इस अवसर पर तापी जिला अध्यक्ष अशोक गुप्ता, उपाध्यक्ष हेतलभाई मेहता, विजयभाई अग्रवाल, जिला महामंत्री अमित अग्रवाल, मंत्री शुभम अग्रवाल, कोषाध्यक्ष तरंग अग्रवाल सहित तापी जिला इकाई के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button