सूरत में 10 हजार से अधिक जैन श्रद्धालुओं ने किया नवकार महामंत्र का सामूहिक जाप, विश्व शांति का दिया संदेश

सूरत। विश्व शांति, अहिंसा और आध्यात्मिक एकता के संदेश के साथ विश्व नवकार महामंत्र दिवस के अवसर पर गुरुवार को सूरत में भव्य सामूहिक महाजाप का आयोजन किया गया। जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन (JITO) सूरत द्वारा इंडोर स्टेडियम में आयोजित इस कार्यक्रम में 10 हजार से अधिक जैन श्रद्धालुओं ने भाग लिया, जिससे पूरा परिसर नवकार महामंत्र के गूंजते स्वर से भक्तिमय वातावरण में परिवर्तित हो गया।

सुबह 7:29 से 9:36 बजे तक आयोजित महाजाप में श्रद्धालुओं ने एक स्वर में नवकार महामंत्र का जाप कर विश्व शांति, सद्भावना और अहिंसा की भावना को प्रकट किया। कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह वर्चुअल माध्यम से जुड़े और अपने संबोधन में कहा कि नवकार मंत्र किसी व्यक्ति विशेष की नहीं, बल्कि पद और गुणों की आराधना है। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति गुणों की पूजा करता है, वही गुण उसके जीवन में स्वतः समाहित हो जाते हैं। उन्होंने नवकार मंत्र के “सव्व पावप्पणासणो” और “मंगलाणं च सव्वेसिं” जैसे सार्वभौमिक संदेशों को वर्तमान अशांत विश्व के लिए अत्यंत प्रासंगिक बताया तथा इस दिव्य मंत्र की शक्ति को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

इंडोर स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में गच्छाधिपति, आचार्य भगवंत, साध्वी भगवंत सहित चतुर्विध संघ की पावन निश्रा में आयोजन संपन्न हुआ। शहर के विभिन्न जैन संघों, समाज के अग्रणियों, JITO पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में समाजजनों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को ऐतिहासिक स्वरूप प्रदान किया।
कार्यक्रम के दौरान मनन संघवी, ध्वनिल केसुडिया और बाल कलाकार विवान बाफना की प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। शासनोत्सव एवं भक्ति कार्यक्रमों से वातावरण और अधिक प्रेरणादायी बना।
JITO सूरत के अनुसार इस वर्ष विश्व नवकार महामंत्र दिवस 108 से अधिक देशों में मनाया गया। आयोजन को मिलन पारिख (चेयरमैन), मितेश गांधी (चीफ सेक्रेटरी), ललित शाह, निरव शाह और प्रकाश डुंगाणी के नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न किया गया। आयोजकों ने सभी सहयोगियों और श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महाजाप के माध्यम से “एक भावना, एक उद्देश्य, एक विश्व, एक स्पंदन, एक मंत्र” का संदेश समाज तक पहुंचाया




