सामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी

सिन्धी हेल्पिंग हेन्डस संस्था द्वारा रामनगर में मेलो सिन्धियत जो कार्यक्रम का आयोजन किया गया

सूरत शहर के रामनगर सिन्धी समाज के नवयुवकों की समाजसेवी संस्था ‘सिन्धी हेल्पिंग हेन्डस’ द्वारा सतत तीसरे साल ‘मेलो सिन्धियत जो’ कार्यक्रम का तीन दिवसीय भव्य आयोजन रामनगर ग्राउन्ड, रामनगर, सूरत में किया गया।
संस्था के कमिटी मेम्बर पवन हासीजा ने बताया कि सिन्धी समाज के अग्रणीयों द्वारा मेले का शुभारंभ किया गया एवं सिन्धी समाज के बच्चो की डान्स काॅम्पीटीशन, ड्रामा काॅम्पीटीशन एवं जादूगर के शो के साथ सिन्धी लोकगीत पर भगतो की टोली द्वारा सुंदर प्रस्तुति दी गई।
कार्यक्रम के अंतिम दिन अंतरराष्ट्रीय सिन्धी गायक कलाकार शुभम नाथाणी एवं रितिका सुंदराणी तथा एंकर अखिल रंगलाणी द्वारा सिन्धी गीत-संगीत लाईव म्युजिक कंसर्ट की सुंदर प्रस्तुति दी गई।
साथ ही इस तीन दिवसीय मेले में सिन्धी फुड, सिन्धी संस्कृति, इतिहास, कला का सुंदर संगम प्रस्तुत किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button