धर्मलोकल न्यूज़सामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी

श्री हनुमान जयंती समारोह पर आज विशाल भजन संध्या का भव्य आयोजन

अखण्ड ज्योत, छप्पन भोग, सवामणी व महाप्रसादी का रहेगा विशेष आयोजन

सूरत। श्री घण्टियाला बालाजी मंडल (रजि.) द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 17वें श्री हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर रविवार, 5 अप्रैल को भव्य धार्मिक आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन श्री घण्टियाला बालाजी धाम, लैंडमार्क एम्पायर मार्केट, कड़ोदरा रोड पर आयोजित होगा।
कार्यक्रम के अंतर्गत अखण्ड ज्योत, छप्पन भोग, विशाल भजन संध्या, सवामणी एवं महाप्रसादी का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर लोकप्रिय लोक भजन गायिका आशा वैष्णव अपने मधुर कंठ से श्री बालाजी के भजनों की प्रस्तुति देकर भक्तों को भक्ति रस में सराबोर करेंगी।
श्री घण्टियाला बालाजी मंडल (रजि.) के संरक्षक चम्पालाल भाटी ने बताया कि 17वें श्री हनुमान जन्मोत्सव को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। भजन संध्या में हजारों श्रद्धालुओं के उपस्थित होने की संभावना है। उन्होंने शहर एवं आसपास के सभी श्रद्धालुओं से सपरिवार उपस्थित होकर अखण्ड ज्योत के दर्शन, सवामणी एवं महाप्रसादी का लाभ लेने का आग्रह किया है।
उल्लेखनीय है कि मंडल द्वारा प्रत्येक शनिवार को संगीतमय श्री सुन्दरकाण्ड पाठ का नियमित आयोजन किया जाता है। वहीं परवत पाटिया मगोब स्थित श्री घण्टियाला बालाजी मंदिर में प्रतिदिन सैकड़ों भक्त दर्शन-पूजन का लाभ प्राप्त करते हैं।
इस भव्य आयोजन को लेकर भक्तों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। जय श्री बालाजी के जयघोष के साथ पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बनने की उम्मीद है। 🙏🚩

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button