businessTextileक्राइमसूरत सिटी

सारोली संगिनी टेक्सटाइल हब-बी में कपड़ा व्यापारी व दलाल द्वारा 5.34 लाख की धोखाधड़ी

प्रोपराइटर व दलाल के खिलाफ सारोली पुलिस थाने में मामला दर्ज

सूरत। सारोली स्थित टेक्सटाइल मार्केट में व्यापारिक विश्वास कायम कर कपड़े का माल लेकर भुगतान नहीं करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में सारोली पुलिस थाने में कपड़ा व्यापारी की शिकायत पर श्याम संगीनी हब-बी के नमोनारायण फैशन फर्म के प्रोपराइटर तथा दलाल के खिलाफ आपराधिक विश्वासघात व धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार वराछा क्षेत्र के त्रिकमनगर-1, एल.एस. रोड, शहीद वीर भगतसिंह चौपाटी के पास स्थित मकान नंबर ए-46 में रहने वाले कपड़ा व्यापारी मनीषभाई पुनमभाई रीबडिया ने शिकायत दर्ज कराई है। फरियादी कपड़ा व्यापार से जुड़े हुए हैं। शिकायत में बताया गया है कि सारोली स्थित श्याम संगिनी टेक्सटाइल हब-बी, दुकान नंबर 601-602, छठे माले पर “नमो नारायण फैशन” नाम से व्यापार करने वाले प्रोपराइटर भावेशकुमार डागा तथा उसी फर्म के दलाल भागीरथ चौधरी ने आपसी मिलीभगत से उनसे संपर्क कर व्यापारिक संबंध स्थापित किए। आरोपियों ने प्रारंभिक लेन-देन में समय पर भुगतान कर विश्वास जीत लिया और नियमित व्यापार शुरू कराया।
शिकायत के अनुसार 7 सितंबर 2024 से 30 दिसंबर 2024 के दौरान आरोपियों ने अलग-अलग बिलों के माध्यम से फरियादी से कुल 17,27,624 रुपये कीमत का वेटलेस ग्रे कपड़े का माल मंगाया। इसमें से आरोपियों द्वारा 11,92,888 रुपये का भुगतान किया गया, जबकि शेष 5,34,736 रुपये का भुगतान बार-बार मांगने के बावजूद नहीं किया गया। आरोप है कि जानबूझकर भुगतान रोककर फरियादी के साथ आपराधिक विश्वासघात किया गया।
मामले में 9 अप्रैल 2026 को दर्ज शिकायत के आधार पर सारोली पुलिस ने नमो नारायण फैशन के प्रोपराइटर भावेशकुमार डागा तथा दलाल भागीरथ चौधरी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच पुलिस सब इंस्पेक्टर जे.एन. चौहान द्वारा की जा रही है तथा आगे की कार्रवाई जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button